Latest News / ताज़ातरीन खबरें

महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा के लिए पल्हनी में निकली जनजागरूकता रैली

आज़मगढ़। महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को लेकर जनपद आज़मगढ़ के विकासखंड पल्हनी में महिला पीआरडी जवानों द्वारा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी उमेश कुमार के नेतृत्व में एक जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देना रहा।

इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 101 (फायर ब्रिगेड), 108 व 102 (चिकित्सा वाहन सहायता), 1930 (राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन) और 181 (महिला हेल्पलाइन) जैसे महत्वपूर्ण नंबरों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए सजग रहने और किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न की घटना की तत्काल सूचना पुलिस को देने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा के तहत पल्हनी ब्लॉक के जमालपुर, हैदराबाद, छतवारा आदि गांवों में भी महिला मंगल दलों द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी उमेश कुमार के साथ महिला पीआरडी जवान विभा सिंह, प्रभा व अन्य महिला जवान शामिल रहीं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh