जीयनपुर थानाध्यक्ष द्वारा युवक को पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, क्षेत्र में बना चर्चा का विषय
आजमगढ़। जनपद के जीयनपुर थानाध्यक्ष द्वारा युवक को पिटाई करने का वीडियो सामने आया है । यह वीडियो मंगलवार शाम लगभग 4:00 बजे से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है । वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि थानाध्यक्ष द्वारा युवक की थप्पड़ों से पिटाई की जा रही है । यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है । हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो एक जांच का विषय है । यह वीडियो कब का है और किसने वायरल किया इसकी जानकारी नहीं हो पाई है । परंतु वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र के लोगों में थानाध्यक्ष के रवैए पर चर्चा शुरू हो गई है । लोगों द्वारा इस वीडियो की जांच कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की जाने लगी है अब आगे देखना होगा कि इस वायरल वीडियो का क्या सच्चाई सामने आता है और इस मामले में पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों द्वारा क्या उचित कार्रवाई की जाती है । वही सीओ सगड़ी के नेतृत्व में वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी गई है ।






















































Leave a comment