Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विधि विधान पूर्वक पूजी जा रहीं है आदि शक्ति मां दुर्गा जी

दीदारगंज -आजमगढ़ ।मार्टीनगंज क्षेत्रांतर्गत पुष्प नगर चौक पर शारदीय नवरात्र के अवसर पर स्थापित आदि शक्ति मां दुर्गा जी की और अन्य देवी-देवताओं की पूजा पूजा पंडाल में सोमवार से लगातार जारी है और श्रृद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।अष्टमी के दिन पं0अंजनी मिश्र और यजमान डा0अनिल कुमार सोनी, नरेन्द्र सिंह के द्वारा हवन पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया गया सायं पंडाल में छोटेलाल, सुरेश, संतलाल,शंकर,नारद व रामलाल के द्वारा इंद्रासनी वाद्ययंत्रों जैसे मृदंग,कसावर, जोड़ी,सिंगनी के माध्यम से मां दुर्गा जी की आराधना की जा रही थी,इसी वक्त पुलिस उपाधीक्षक फूलपुर किरन पाल सिंह, दीदारगंज थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पंडाल का निरीक्षण किया और श्री दुर्गा पूजा समिति पुष्प नगर के व्यवस्थापक डा0अनिल कुमार सोनी, नरेन्द्र प्रताप सिंह व समिति के सदस्यों से पंडाल की सुरक्षा व  मूर्ति विसर्जन पर चर्चा की।इस अवसर पर अंजनी मिश्र,अंकुश कुमार,नितेश सिंह नाटे, रितेश प्रजापति,राजेश कश्यप,अर्जुन यादव, श्रेयांस दूबे,शिवम कश्यप पंडाल की देखरेख में मामूर थे, मां दुर्गा जी की मूर्ति का विसर्जन दसहरा के दिन सुबह नौ बजे पूष्पनगर गांव स्थित तालाब के किनारे किया जाएगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh