Latest News / ताज़ातरीन खबरें

समाजसेवी का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

अहरौला आजमगढ़।बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र ग्राम बसहिया मे युवा समाजसेवी अमित सिंह का 37 वॉ जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने केक काटकर एक दूसरे को जन्म दिवस की हार्दिक बधाइयां दी गई। तत्पश्चात कार्यक्रम के आयोजक प्रधानाचार्य संजय सिंह एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मनोज सिंह द्वारा युवा समाजसेवी अमित सिंह के जन्म दिवस पर बधाई दिए। साथ क्षेत्र के सम्मानितपत्रकारों का सम्मान भी किया गया। बूढ़नपुर तहसील पत्रकार संघ अध्यक्ष आशीष पाण्डेय एवं साहित्यकार एवं पत्रकार संजय कुमार पाण्डेय सरस हिंदुस्तान के संवाददाता राजेश सिंह अमरनाथ मौर्या टीवी 20 के ब्यूरो चीफ आशीष निषाद,अक्षबर पटेल,जनता न्यूज़ के राजेश सिंह,देवेंद्र सिंह को अंग वस्त्रम एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।चाचा कमलेश भी जन्मदिन की बधाई दिए। शिक्षक देवेंद्र सिंह ने अपनी कविताओं के माध्यम से युवा समाजसेवी अमित सिंह को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। रमाशंकर शिवशंकर इंटर कॉलेज समदी नराययनगंज के संस्थापक प्रबंधक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि युवा समाजसेवी अमित सिंह गरीबों, मजलूमों की मदद करते हैं यह बहुत सराहनीय है हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।कार्यक्रम के संयोजक प्रधानाचार्य संजय सिंह एवं उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मनोज सिंह ने अपने प्रिय भतीजे युवा समाजसेवी अमित सिंह को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि हमें गर्व है की अमित सिंह अपने व्यवसाय की व्यस्तता के बावजूद अपने क्षेत्र के विकास एवं गरीबों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। इस मौके पर इम्तियाज अहमद, ग्राम प्रधान संजय सिंह,सुशील सिंहअतरौलिया, कमलेश सिंह, सर्वेश सिंह,शैलेंद्र सिंह, सुशील उपाध्याय,प्रवीण मिश्रा, राजन मौर्य,संजय शुक्ला,समाजसेवी मंगला राय, प्रबंधक राधेश्याम यादव, सुशील यादव,शक्ति राय, के.के. सिंह, मुकेश मिश्रा, सुनील यादव,अक्षय सिंह, रामनयन सिंह,दीपक सिंह, अनूप सिंह, परमहंस यादव, राजू सिंह,सुभाष विश्वकर्मा, दयाशंकर सोनी पूर्व प्रधान भेदौरा,दीपक सिंह व राजन सिंह भेदौरा,निखिल सिंह, घुरहू मौर्य,दिनेश मौर्य,योगेंद्र यादव एडवोकेट,पंकज यादव, मोनू क्षेत्र पंचायत सदस्य, सुनील यादव,आदि लोग उपस्थित रहे इसी कड़ी में युवा समाजसेवी अमित सिंह का 37 वॉ जन्मदिवस ब्रह्मस्थान पर, इम्तियाज भाई द्वारा महाराजपुर में, दिनेश मौर्या द्वारा कोयलसा में भी मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार पत्रकार संजय कुमार पांडे सरस् अपने शेरों शायरी के माध्यम से युवा समाजसेवी अमित सिंह के जन्मदिवस को खुशनुमा बना दिया और कहा कि मैं अमित सिंह से इसलिए प्रभावित हुआ कि वह ठंड में गरीबों असहायों को कंबल वितरित किया वह बहुत ही सराहनीय व स्वागतयोग्य है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh