Latest News / ताज़ातरीन खबरें

युवक पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बांका बरामद

फरिहा आजमगढ़। जिले के थाना गम्भीरपुर में एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त बांका बरामद किया।

बात दे कि बीते शनिवार की रात लगभग 9 बजे वादी समरजीत सिंह के पुत्र आकाश को पड़ोसी भरत सिंह उर्फ मोनू व छोटू यादव ने प्राथमिक विद्यालय सादीपुर बुलाया। तीनों बाजार गए और शराब का सेवन किया। वापसी के दौरान आकाश को जबरन बीच में बैठाकर सिंघड़ा गांव ले जाया गया। प्राथमिक विद्यालय के पास छोटू यादव ने पहले से छिपाकर रखे बांका से आकाश पर जानलेवा हमला किया। हमले के बाद अभियुक्त उसे मरा हुआ समझकर छोड़कर चले गए।

सूचना मिलने पर भरत सिंह ने आकाश को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को खबर दी। घटना के आधार पर थाना गम्भीरपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

सोमवार को उ0नि0 योगेश सरोज की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त भरत सिंह उर्फ मोनू पिचरी गेट के पास भागने की फिराक में है। तत्परता से कार्रवाई कर पुलिस ने समय करीब 2:30 बजे अभियुक्त को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त बांका बरामद किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh