Latest News / ताज़ातरीन खबरें

4 घंटे में गुमशुदा बच्ची को सकुशल किया बरामद, उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला कांस्टेबल को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

आजमगढ़।  प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत आजमगढ़ पुलिस ने एक त्वरित व सराहनीय कार्यवाही करते हुए मात्र चार घंटे में गुमशुदा बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया। साथ ही महिलाओं व बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर चल रहे इस अभियान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नोडल अधिकारी मिशन शक्ति चिराग जैन तथा क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल के नेतृत्व में थाना गम्भीरपुर पुलिस टीम ने विशेष सक्रियता दिखाई। थाना देवगांव क्षेत्र निवासी 07 वर्षीय अनन्या पुत्री अरविन्द के गुमशुदा होने की सूचना पर पुलिस टीम ने खोजबीन शुरू की और महज 04 घंटे में उसे सकुशल बरामद कर उसके चाचा अर्जुन के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान उपनिरीक्षक चन्द्रप्रकाश कश्यप एवं महिला आरक्षी सुषमा सरोज की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

इसी क्रम में थाना कन्धरापुर की महिला आरक्षी वंदना पाण्डेय ने भंवरनाथ मंदिर परिसर में चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर, सरकारी योजनाओं, महिला संबंधी कानूनों तथा साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी।

इस अवसर पर मिशन शक्ति अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले महिला बीट पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को एसएसपी आजमगढ़ ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh