Latest News / ताज़ातरीन खबरें

धर्म और समाजसेवा का मेला: जलालपुर में रामलीला और भंडारे ने लगाई धूम

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। नगर में दुर्गा पूजा के पंडालों के साथ-साथ रामलीला के भव्य आयोजनों ने भक्ति और उत्साह का अनूठा माहौल बना दिया है। श्री रामलीला सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 'सूर्पनखा नाक कटना' और 'सीता हरण' जैसे प्रसंगों के जीवंत मंचन ने दर्शकों को रामकथा में पूरी तरह डुबो दिया।
इस कार्यक्रम में रामचरितमानस के प्रमुख प्रसंगों को सफलतापूर्वक प्रस्तुत किया गया। कलाकार राकेश ने माता सीता की भूमिका में और भोजु ने रावण के रूप में अपने शानदार अभिनय से सभी का दिल जीत लिया। पूजन के दौरान संजीव मिश्र, डॉ. महेंद्र नाथ पांडे, राधेश्याम शुक्ल, कृष्ण गोपाल गुप्त, केशव श्रीवास्तव, अरुण मिश्र, विकास निषाद, अशोक जायसवाल, दिलीप यादव और आशाराम मौर्य समेत सभी सदस्यों ने श्रीराम के जयकारों के साथ भक्ति का संचार किया।
वहीं, माँ दुर्गा ग्यारहवाँ के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के पास एक विशाल भंडारे का आयोजन किया। देवेश मिश्र, सुमित गुप्ता, शैलेश यादव, दुर्गेश कश्यप, सुशील कश्यप, विक्की चौहान, गौतम प्रजापति, सुफियान अहमद और शमीम अहमद ने भंडारे के वितरण में सहयोग दिया।श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी के निर्देशन में 'सीता हरण' की एक भव्य झाँकी निकाली गई। इसके अलावा, श्री रामलीला सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के तत्वावधान में मानस गंगा प्रियंका पांडेय द्वारा कथा वाचन भी किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh