Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नवरात्र के सातवें दिन पंडालों में विधि-विधान से हुई मां कालरात्रि की पूजा अर्चना

आजमगढ़।मार्टिनगंज क्षेत्र के बाजारों सहित आसपास के गांवों में नवरात्र के सातवें दिन पांडालों में स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति की देवी भक्तों द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना गई। नवरात्रि का हर दिन माता रानी के अलग-अलग स्वरूप को समर्पित होता है। पांडालों में सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की गई। 

मार्टीनगंज क्षेत्र के सुरहन गांव के कारेदेव बाबा मंदिर के परिसर में जय मां दुर्गा शक्ति संस्था द्वारा स्थापित पांडाल पर नवरात्र के सातवें दिन सोमवार को माता रानी के पण्डाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही, लोग अपने कामनाओं की पूर्ति के लिए मन्नतें मांग रहे है। पांडाल में आचार्य पंडित गिरीश तिवारी शास्त्री एवं सह आचार्य पंडित देवेन्द्र तिवारी द्वारा माता की भव्य पूजा कराकर भक्तों की कामना पूर्ति की प्रार्थना कर रहे हैं। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान दुर्गा माता के खूब जयकारे लगे। आयोजकों ने पंडालों में प्रकाश व्यवस्था की उचित व्यवस्था की है। रोशनी से पंडालों की शोभा बढ़ गई है। भक्तों ने पंडालों में मां को प्रसाद अर्पित किया। सभी ने मां से सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh