Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मुकुट पूजन के साथ शुरू हुई डीहपुर गांव की ऐतिहासिक श्री रामलीला

आजमगढ़-दीदारगंज क्षेत्र के डीहपुर गांव में होने वाली श्री रामलीला की शुरुआत रविवार की रात मुकुट पूजन और नारद मोह के मंचन से हुआ। मंचन में नारद के बंदर रुप ने लोगों को लोट-पोट कर दिया। गांव के कलाकारों के मंचन ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान बीच-बीच में भगवान श्रीराम के नाम का जयकारा लगने पर पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था। श्री रामलीला समिति डीहपुर का शुभारंभ ग्राम प्रधान छविराम यादव ने फीता काटकर किया।


श्रीरामलीला समिति डीहपुर के तत्वावधान में आयोजित रामलीला का शुभारंभ रविवार की रात मुकुट पूजन और हवन-पूजन के साथ हुआ। गांव के छोटे-छोटे कलाकारों ने नारद मोह का मंचन किया। मंचन के क्रम में नारद के घमंड को तोड़ने के लिए श्री विष्णु भगवान ने नारद को बंदर का रुप देते हैं। इसके बाद नारद शीलनिधी राजा की पुत्री से शादी करने जाते हैं। राजा के दरबार में बंदर के रुप को देख लोग खूब हंसते हैं। इसी बीच शंकर जी के भेजे गए दो गणों ने नारद को उनका बंदर वाला चेहरा दिखाते हैं। अपने इस रुप को देख नारद क्रोधित हो जाते हैं और वहां से चले जाते हैं। मंचन के दौरान नारद के बंदर के रुप को देख दर्शक हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाते हैं। इस मौके पर अध्यक्ष मनोज उपाध्याय, प्रबंधक भगौती दुबे, आयोजक रवीन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष प्रवेश मौर्य, छविराम यादव, राजन पांडेय, उमेश सिंह, अखंड प्रताप सिंह, कृष्णा वर्मा, राजेश यादव, भूपेश सिंह, सियाराम गुप्ता आदि थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh