Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जनपद आज़मगढ़ में ‘आपरेशन सड़क पर सुरूर’ के तहत 40 नशेबाज गिरफ्तार

आजमगढ़। ‘सड़क पर चढ़ा शुरूर तो जेल जाओगे जरूर’ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘आपरेशन सड़क पर सुरूर’ अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम नशा करने वाले कुल 40 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के मार्गदर्शन में आजमगढ़ में प्रारम्भ किए गए ‘आपरेशन सड़क पर सुरूर’ अभियान के दौरान रविवार को विभिन्न स्थानों पर निगरानी कर तैनात पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर मादक पदार्थ/शराब का सेवन कर रहे कुल 40 व्यक्तियों को हिरासत में लिया।गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत एफआर दर्ज की जा रही है और साथ ही उनके साथ संवाद कर मादक पदार्थों के आर्थिक, शारीरिक व पारिवारिक दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस का कहना है कि यह अभियान केवल दंडात्मक नहीं बल्कि नशे से प्रभावित लोगों को सुधार एवं पुनर्वास की दिशा में प्रेरित करने का प्रयास भी है।
अभियान का प्रमुख लक्ष्य सड़क सुरक्षा बढ़ाना एवं नशे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाना है, साथ ही महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिशन शक्ति के लक्ष्यों को पुरा करना भी प्राथमिकता है।

एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि अभियान में थाना प्रभारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि हाट स्पॉट चिन्हित कर निरोधात्मक व विधिक कार्रवाइयाँ सुनिश्चित की जाएँ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh