Latest News / ताज़ातरीन खबरें

फरीदपुर गांव में अलग-अलग दो घरों में लाखों की चोरी से दहसत में ग्रामीण

अहरौला आजमगढ़ -  थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में अलग-अलग दो घरों को अज्ञात चोरों ने खंगाल डाला और किसी को भनक तक नहीं लगी 
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम फरीदपुर थाना अहरौला जिला आजमगढ़ में कल शनिवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा दो घरों को निशाना बनाया गया जिसमें संजय कुमार सिंह पुत्र वीरेंद्र बहादुर सिंह के घर में छत के रास्ते घुसे अज्ञात चोरों ने बड़े बक्से में रखें सोने का चार कंगन, सोने का दो हार, सोने की चार सीकर, पायल पांच जोड़ी चांदी का, पांच अंगूठी सोने की, सोने का कान का झाला दो जोड़ी, नथुनी दो, 40000 हजार नगद सहित लगभग 27 लाख की चोरी होने की तहरीर थाना अहरौला में दिऐ है तो वहीं अरविंद कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय ठाकुर प्रसाद सिंह के घर में ग्रिल काट कर घुसे अज्ञात चोरों ने बेड व आलमारी में रखें सोने की पांच अंगूठी, चांदी का चार जोड़ी पायल, सोने का झुमका तीन जोड़ी, 20000 नगद सहित लगभग 5 लाख की चोरी हुई है जिसकी जानकारी लोगो को सुबह सोकर उठने के बाद बिखरे सामान को देखकर हुई। जिसकी तहरीर थाना अहरौला में दोनों पीड़ितों द्वारा दी गई है एक ही रात में दो घरों मे चोरी से पूरे गांव में भय का माहौल बना है सुचना पर मौके पर पहुची थाना अहरौला की पुलिस जांच मे जुट गई है।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh