Latest News / ताज़ातरीन खबरें

राजदीप ने नीट परीक्षा में 11वीं रैंक प्राप्त किया,क्षेत्र व गांव में खुशी का माहौल घर पर आने पर भव्य स्वागत समारोह का हुआ आयोजन

बूढ़नपुर तहसील के लालापुर गांव निवासी राजदीप सिंह द्वारा नीट परीक्षा में 11वीं रैंक प्राप्त करने पर क्षेत्र व गांव में खुशी का माहौल व्याप्त है घर पर राजदीप के आने पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। स्वागत के दौरान गांव के व क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने हिस्सा लिया और खुशी व्यक्त की राजदीप ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादी दादा और माता-पिता को दिया उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और लगन से कोई भी कार्य किया जाए तो उसमें सफलता निश्चित रूप से मिलती है मेरे द्वारा नीट परीक्षा की तैयारी 12-12 घंटे पढ़ाई करके की गई तब जाकर मुझे यह सफलता हासिल हुई । राजवीर के दादा रतीभान सिंह भावुक होकर रो पड़े और कहे की मुझे आशा नहीं विश्वास था कि राजवीर निश्चित रूप से सफलता हासिल करेगा इसी आशा और विश्वास से मैं इसे कोटा पढ़ने के लिए भेजा था 11वीं रैंक लाकर यह साबित कर दिया कि मेरा बच्चा बड़ा होनाहार है जिससे मैं बड़ा गौरव महसूस कर रहा हूं।बधाई देने वालों में गन्ना समिति के चेयरमैन जंग बहादुर सिंह व बूढ़नपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुडलक सिंह ने बधाई दी और उनके उज्जवल में भविष्य की कामना की बधाई देने वालों में रतिभान सिंह इंद्रभान सिंह जगदंबा सिंह स्वामीनाथ सिंह महेंद्र सिंह सुंदर सिंह अवनीश सिंह भूपेंद्र रमेश उर्मिला अनीता प्रिया आशुतोष साक्षी पूजा हर्ष सहित अनेक लोगों ने बधाई दी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh