Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दुर्गा पूजा में मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

 अहरौला - क्षेत्र के दुर्वासा धाम पर हर वर्ष की भारी संख्या में क्षेत्र के दुर्गा पंडाल की मूर्ति विसर्जन के लिए आती है जिसे लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है मंजूषा तमसा के संगम तट पर स्थित ऋषि दुर्वासा धाम हर वर्ष भारी संख्या में क्षेत्र की मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम किया जाता है परंतु नदी में मूर्ति विसर्जन पर प्रशासन की तरफ से रोक है इसके लिए बगल में ही वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर मूर्ति विसर्जन की जाती है उसके संबंध में आज दिन शनिवार को अपरान्ह 2:00 बजे फूलपुर सीओ किरण पाल सिंह मौका मुआयना करने पहुंचे साथ में फूलपुर कोतवाली पुलिस बल भी साथ में रही और उचित स्थान चिन्हित कर विगत वर्ष के विसर्जन स्थल की जानकारी लिए और संबंधित को दुर्गा मूर्ति विसर्जन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराने का निर्देश दिए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh