Latest News / ताज़ातरीन खबरें
सहकारिता बिभाग द्वारा पुरे प्रदेश में 12 सितम्बर से 12 अक्टूबर तक एम् - पैक्स सदस्यता महाअभियान का कार्यक्रम
बिलरियागंज आजमगढ़ । प्रदेश सरकार के सहकारिता बिभाग द्वारा पुरे प्रदेश में 12 सितम्बर से 12 अक्टूबर तक एम् - पैक्स सदस्यता महाअभियान का कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें प्रदेश के किसानो को जिला सहकारी बैंक की सदस्यता दी जा रही है । जिससे किसानों को कम ब्याज पर बैंक द्वारा ऋण और अन्य सभी सुबिधाये प्रदान की जा सके। वही क्षेत्र के माधोपुर गाँव में शनिवार को जिला सहकारी बैंक द्वारा किसानो के लिये सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें अधिक संख्या में किसानों द्वारा सदस्यता ग्रहण की गई। इस मौके पर सभापति उमाप्रकाश पाण्डेय , सहकारी बैंक प्रबन्धक सूर्यप्रकाश यादव , महेंद्र तिवारी ,सूरज मिश्र, सुरेन्द्र तिवारी , भानु यादव , रोहित मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।






















































Leave a comment