Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मकसुदिया गांव में विकास कार्यों की जांच करने पहुँची जिला स्तरीय टीम

आजमगढ़: फूलपुर तहसील क्षेत्र के मकसुदिया गांव में विकास कार्यों की जांच जिला स्तरीय टीम द्वारा की गई। इस दौरान पक्ष विपक्ष में नोक झोंक होती रही। 

पवई विकास खण्ड की मकसुदिया गांव निवासी राधिका चौहान पत्नी मदन चौहान, अभिषेक कुमार, तेजबहादुर चौहान, सीताराम, रामअचल ने पोखरी निर्माण, स्ट्रीट लाइट, नलकूप रिबोर और मरम्मत, खड़ंजा निर्माण, आवास, शौचालय, शमसान घाट, इंटरलॉकिंग सहित कुल 15 बिन्दुओं पर जांच की मांग जिलाधिकारी से की गई थी। जिलाधिकारी द्वारा गांव में जांच करने के लिए जिला उद्यान अधिकारी हरिशंकर राम के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। बुधवार की सुबह लगभग 10:30 बजे जिला उद्यान अधिकारी के नेतृत्व में जांच टीम गांव में पहुँची। जांच टीम आने की सूचना पर शिकायतकर्ता सहित पक्ष और विपक्ष के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। जांच टीम द्वारा एक एक बिंदु पर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान प्रधान पक्ष और शिकायतकर्ता के पक्ष के लोगों के बीच नोक झोंक होती रही। लगभग 2:30 बजे जांच टीम जांच के बाद वापस लौट गई।  जांच अधिकारी जिला उद्यान अधिकारी हरिशंकर राम ने बताया कि जांच की गई है। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौप दी जाएगी। इस मौके पर शिकायत कर्ता राधिका चौहान, प्रधान प्रतिनिधि जयसिंह यादव,सचिव विनोद कुमार , तकनीकी सहायक राजकुमार बिन्द ,रोजगार सेवक विनोद कुमार यादव ,पवन सिंह चौहान, राजेश यादव, महेंद्र यादव, बाबूराम यादव आदि रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh