नवरात्र के पहले दिन पंडालों में विधि-विधान से हुई मां शैलपुत्री की स्थापना, भक्तों की उमड़ी भीड़
आजमगढ़।दीदारगंज क्षेत्र के दीदारगंज चौक, मार्टीनगंज, पल्थी, हुब्बीगंज, कुशलगांव, फुलेश सहित अन्य मुख्य बाजारों और आसपास के गांवों में नवरात्र के पहले दिन सोमवार को पांडालों में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना की गई। भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ पंडालों में मूर्ति स्थापना की। प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना विधि-विधान से संपन्न हुई। पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। आयोजकों ने पंडालों में प्रकाश व्यवस्था की उचित व्यवस्था की है। रोशनी से पंडालों की शोभा बढ़ गई है। भक्तों ने पंडालों में मां को प्रसाद अर्पित किया। सभी ने मां से सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाएगी।
इसी क्रम में डीहपुर गांव में स्थापित आस्था दुर्गा पूजा समिति के पांडाल पर आयोजक अनिलेश यादव, पुजारी कमला यादव एवं सैकड़ो देवी भक्तों के द्वारा विधि विधान से पंडित मनोज उपाध्याय द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। तथा आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान दुर्गा माता के खूब जयकारे लगे। इस मौके पर डीहपुर गांव के श्रीशंकर यादव, राजन पांडेय, डॉ बृजेश यादव, छविराम यादव, डॉ राजेश यादव, कृष्ण वर्मा, रामबेलास यादव, शैलेश शर्मा, प्रियांशु यादव, अरविंद मौर्य, अनमोल यादव, अवनीश गुप्ता, वीरेंद्र यादव, लालू, छोटू मौर्य, अर्जुन मौर्य, अनिकेत यादव आदि सैकड़ों देवी भक्त मौजूद थे।






















































Leave a comment