नवरात्रि को लेकर फूलपुर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक
फूलपुर कोतवाली परिसर में दुर्गा पूजा, दशहरा मेला, रामलीला, भरत मिलाप के आयोजन के आयोजकों व शांति समिति के संबंधित एक बैठक शनिवार देर शाम संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता उप जिला अधिकारी अशोक कुमार, क्षेत्राधिकार किरण पाल सिंह ने किया, दुर्गा पूजा पंडाल वह अन्य कार्यक्रमों के आयोजन कर्ताओं के बीच हुई वार्ता में, सर्वाधिक नगर पंचायत क्षेत्र के संबंधित समस्याएं सामने आई, हालांकि इन समस्याओं को सुनने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष सहित कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी उपस्थित नहीं रहे, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त अवस्थाओं को लेकर भी आयोजन कर्ताओं ने अधिकारियों समक्ष अपनी बात रखी, इसके निराकरण के लिए अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया, शांति समिति व आयोजक मंडल को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी ने कहा कि आप लोगों के सहयोग से ही सभी समस्याओं का हल निकलेगा, आप लोगों द्वारा जहां कहीं भी हमारी आवश्यकता है होगी हम उपस्थित रहेंगे, क्षेत्राधिकारी किरण पाल सिंह ने कहा शांति व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानी पुलिस व रिजर्व पुलिस हर संभव सहयोग के लिए आप सभी के साथ खड़ी रहेगी, कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद यादव ने कहा कि त्योहारी सीजन में कहीं कोई समस्याएं आ रही है पुलिस व अधिकारियों को निसंकोच सूचित कर सकते हैं शांति व्यवस्था स्थापना के लिए 24 घंटे पुलिस आप लोगों की सेवा में लगी हुई है, लेकिन अगर किसी ने कानून व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश की, या कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश की तो उसके साथ उसी कड़ाई से निपटा भी जाएगा डीजे को लेकर जो गाइडलाइंस दिया गया है उसके उल्लंघन पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी, विद्युत विभाग के सम्बंधित समस्याओं प्रति के एस डी ओ भोप सिंह व अवर अभियंता जेई देवेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों के सुझाए गए समस्याओं की लिस्ट बनाते हुए स्थिली निरीक्षण कर दुरुस्त करने की बात कही, साथ ही प्रतिमा विसर्जन व लाग के दौरान पडित रहने वाली विद्युत व्यवस्था का संबंध में उन्होंने कहा कि नगर के लोग वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर रखें, क्योंकि मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान दुर्घटना के बचाव के लिए विद्युत सप्लाई काटी जाती है " दुर्घटना से देर भली " वही नगर पंचायत में दुर्गा पूजा नवरात्रि शुरू होने में मात्र एक दो दिन बाकी है, लेकिन सुवरों के भ्रमण पर अभी तक कोई रोक नहीं लगा, नगर क्षेत्र में वाटर सप्लाई पाइप बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे अभी तक ना भरे जाने के कारण, राम रथ भ्रमण, सहित अन्य आयोजनों के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, सती नगर क्षेत्र में साफ सफाई व अन्य मामलों को लेकर भी लोगों ने मुद्दा उठाया, लेकिन नगर पंचायत का कोई जिम्मेदार उपलब्ध न होने से, कोतवाली प्रभारी ने समस्याओं का लिस्ट बनाते हुए इस पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन भी दिया, इस अवसर पर प्रमुख रूप से सभी हल्का दरोगा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय जायसवाल, रामलीला दशहरा अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, हलवाई मोदसवाल समाज अध्यक्ष राजेश मोदनवाल चुट्टूर, विजय सोनकर, अभय सिंह लालू , दुर्गेश अग्रहरि, सोनू मोदनवाल, आकाश सिंह, रामधारी यादव सहित सभी दुर्गा पूजा, दशहरा रामलीला समिति के अध्यक्ष पदाधिकारी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।






















































Leave a comment