आजमगढ़ में अजगर द्वारा बकरी को निगलने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
आजमगढ़ जनपद में एक अजगर द्वारा बकरी के निकलने का वीडियो सामने आया है । यह वीडियो गुरुवार शाम लगभग 6:00 बजे से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होना शुरू हो गया है । अजगर का वीडियो वायरल होते ही जनपद में कौतूहल का विषय बन गया है । मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि यह वीडियो महराजगंज विकासखंड क्षेत्र के सरदहा का है । गुरुवार शाम को बाहा से निकले एक अजगर ने एक बकरी को निगल लिया । ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी गई । सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू करते हुए अजगर को पकड़ा और अपने साथ ले गए । हालांकि इस वायरल विडियो की पुष्टि नहीं है । इस वायरल वीडियो के बारे में कुछ लोगों से बात की गई तो लोगों का कहना है कि यह वायरल वीडियो सरदहा का है अजगर ने एक बकरी को शिकार बनाया है जिससे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति मची रही । वन विभाग की पहुंची टीम ने अजगर को बड़े ही सावधानी पूर्वक रेस्क्यू किया ।






















































Leave a comment