Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सामाजिक समरसता में गोरक्षपीठ का योगदान विषय पर संगोष्ठी 20 सितंबर को - ब्लॉसम इंडिया फाउंडेशन कर रहा है आयोजन

- समरसता सम्मान से सम्मानित होंगे समाजसेवी

सुलतानपुर। गोरक्षपीठ की गौरवशाली परंपरा और समाज को जोड़ने में उसकी ऐतिहासिक भूमिका को रेखांकित करने के लिए ब्लॉसम इंडिया फाउंडेशन शनिवार 20 सितंबर को संगोष्ठी का आयोजन करेगा।
यह जानकारी देते हुए फाउंडेशन के निदेशक शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि यह आयोजन महंत दिग्विजयनाथ की 56 वीं व महंत अवैद्यनाथ की 11वीं पुण्यतिथि को समर्पित होगा। बीस सितंबर को सायं तीन बजे से अमहट चौराहा के वाराणसी हाइवे स्थित वृंदावन होटल में सामाजिक समरसता में गोरक्षपीठ की भूमिका विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी । जिसके मुख्य अतिथि रामायणम फाउंडेशन के संस्थापक व प्रख्यात रामकथा वाचक आचार्य शांतनु होंगे। 
विशिष्ट अतिथि के रूप में बावन मंदिर अयोध्या के महंत वैदेही वल्लभ शरण व विधान परिषद सदस्य विद्या सागर सोनकर होंगे। संगोष्ठी की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संयुक्त क्षेत्र ग्राम विकास प्रमुख वीरेंद्र करेंगें। 
इस अवसर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, मानवाधिकार और सामाजिक उत्थान जैसे क्षेत्रों में निःस्वार्थ कार्य करते हुए समाज में समरसता और सहयोग की भावना को मजबूत करने वाले समाजसेवियों को सामाजिक समरसता सम्मान भी प्रदान किया जाएगा।
फाउंडेशन के कार्यकर्ता प्रशांत कुमार सिंह, सौरभ सिंह मालापुल आदि संगोष्ठी की तैयारी में लगे हैं ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh