Latest News / ताज़ातरीन खबरें
बिलरियागंज सीएचसी में लगा स्वास्थ्य शिविर, 450 मरीजों की जांच
बिलरियागंज (आजमगढ़): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। अधीक्षक डॉ. सतीश चंद की देखरेख में लगे शिविर में 450 मरीजों की जांच की गई और निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।शिविर में 12 मेडिकल स्टॉल लगाए गए थे। डॉक्टर विवेक शाह, विनोद यादव, अबू अजीम, माया गौतम और नम्रता सहित अन्य ने सेवाएं दीं। शिविर का उद्घाटन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल ने किया। मौके पर ब्लॉक प्रमुख रमेश यादव, रामपाल सिंह, रुद्र प्रकाश राय पिंटू, दीपक मिश्रा, रविन्द्र सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।






















































Leave a comment