गद्दोपुर में झोलाछाप डॉक्टर की गलती से सियार कटे युवक की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप, लगाया था जाम, प्रशासन ने समझा बुझकर हटाया जाम
फूलपर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिहटा में जंगली जानवर सियार के काटने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत
बता दे कि बिहटा निवासी मोहन दिहाड़ी मजदूरी करने वाला गरीब व्यक्ति है जिसके बेटे को बीते 24 अगस्त को सियार के चपेट में आ गया और सीयर ने आदर्श को आँख के ऊपर बुरी तरह से काट लिया मौके पर परिजनों ने बच्चे को घर से कुछ ही दूरी पर बगल में एक छोटी बाजार गद्दोपुर में झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गए जहाँ डॉक्टर ने शर्तिआ इलाज की गारंटी लेकर इलाज चालू किया। एक महीने तक इलाज चला परन्तु हालत बेकाबू होते देख मरीज को रेफर कर दिया हर जगह से जवाब हो जाने के बाद आखिर में परिजनों ने आज सुबह 15 सितम्बर को पुनः इसी झोलाछाप डाक्टर के पास ले गए पर मौके से डॉक्टर दुकान बंद कर गयाब मिला और बच्चे ने दुकान के सामने दम तोड़ दिया। गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से रोड़ा जाम कर धरना प्रदर्शन करना चालू कर दिए जिससे आने जाने वालों को काफ़ी मसक्कत करना पड़ा परन्तु कुछ ही समय में घटना स्थल पर क्षेत्राधिकारी किरणपाल सिंह व उपजिलाधिकारी फूलपुर मौके पर पंहुच गए और कार्रवाई का आश्वासन दिए और परिजनों को समझा बुझाकर घर वापस भेज दिए और मृत शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाई और एक बहन हैं बहन सबसे बड़ी तथा आदर्श दूसरे नंबर का भाइयों में सबसे बड़ा था। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।






















































Leave a comment