Latest News / ताज़ातरीन खबरें

थाना समाधान दिवस पर थानाध्यक्ष ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

आजमगढ़।आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। समाधान दिवस पर थानाध्यक्ष ने फरियादियों की समस्याओं को बारीकी से सुना, समाधान दिवस पर कुल दो मामले राजस्व से संबंधित आए जिसे समाधान दिवस प्रभारी ने संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील से किसी अधिकारी के समाधान दिवस पर न पहुंचने पर राजस्व संबंधी फरियादी काफी मायूस दिख रहे थे। फरियादियों ने कहा कि समाधान दिवस पर तहसील से किसी अधिकारी के न पहुंचने पर हम लोगों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पाता। इस मौके पर उप निरीक्षक सुरेंद्र यादव, करीमुल्ला अली, अवधेश कुमार, लेखपाल अजय यादव, योगिता सिंह, व राहुल कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार, गोलू यादव आदि मौजूद थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh