Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पागल सियार के हमले में तीन लोग घायल

बिलरियागंज आजमगढ़। बिलरियागंज क्षेत्र के बनपुरवा (खानपुर भगत पट्टी) गांव में गुरुवार की शाम एक पागल सियार ने कहर बरपाया। गांव में अचानक घुसे सियार ने दरवाजे पर बैठे लोगों पर हमला कर दिया। हमले में एक महिला, एक वृद्ध और एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है।
घटना गुरुवार की शाम लगभग सात बजे की है, जब ग्रामीण अपने दरवाजे पर रोज़मर्रा की तरह बैठे हुए थे। तभी पागल सियार गांव में घुस आया और 65 वर्षीय असरफी देवी, 70 वर्षीय नीरू यादव और 8 वर्षीय आद्यांश पर हमला कर दिया। सियार ने तीनों को काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से सियार को भगाया।
घायलों को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। 
घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को अब बाहर खेलने भेजने में डर लग रहा है। पशुओं को भी घर के बाहर छोड़ने में लोग सतर्कता बरत रहे हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh