Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़ में सपा पर 350 करोड के घोटाले का आरोप पूर्व बीजेपी जिला अध्यक्ष जयनाथ सिंह ने अखिलेश यादव से मांगा जवाब

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष और प्रदेश कार्य समिति के सदस्य जय नाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी के 10 विधायकों, 2 सांसदों और 2 विधान परिषद सदस्यों पर निधि के दुरुपयोग का सनसनीखेज आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि सपा नेताओं ने करीब साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये का घोटाला किया है। श्री सिंह ने कहा कि नौ बार के विधायक दुर्गा प्रसाद यादव के सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास के नाम पर केवल असुविधाओं का अंबार है, जबकि क्षेत्र को "सोने की तरह चमकना" चाहिए था।
जयनाथ सिंह ने सपा पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में पहले मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और फिर धर्मेंद्र यादव ने चुनाव लड़ा। सपा आजमगढ़ की जनता और कार्यकर्ताओं को सांसद बनाने के योग्य नहीं मानती। उन्होंने जिला पंचायत, नगर पालिका और नगर पंचायत के बजट में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया, जिसका कोई हिसाब नहीं मिलता। इसके साथ ही, श्री सिंह ने जिले में कानून व्यवस्था की तारीफ की और कहा कि अपराध शून्य है और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है। उन्होंने सपा से 2027 के सपनों को छोड़कर जनता के सवालों का जवाब देने की मांग की।
श्री सिंह ने बीजेपी के अंदरूनी मतभेदों पर भी टिप्पणी की और कहा कि मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि चुनाव और जनहित के मुद्दों पर बीजेपी एकजुट रहती है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh