Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शिष्टाचार मुलाकात: एसपी हापुड़ से इजा. उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद पांडेय ने की मुलाक़ात

 दीदारगंज - आजमगढ़ । आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के डीहपुर गांव निवासी आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद पांडेय ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक हापुड़ कुंवर ज्ञानंजय सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान इजा प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों के हित में चर्चा की। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद पांडेय ने कहा कि पुलिस अधीक्षक हापुड़ कुंवर ज्ञानंजय सिंह बहुत ही मृदभाषी आइपीएस अधिकारी हैं उनके द्वारा जनता की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए तत्काल निर्देशित किया जाता है। ऐसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी से मिलकर अच्छा लगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ कुंदन मिश्र भी मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh