आजाद इंसानियत टीम द्वारा बखरा गांव में सम्पन्न हुई प्रतिभा खोज परीक्षा
दीदारगंज -आजमगढ़ । मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय बखरा में आजाद इंसानियत टीम ए आई टी 0963 द्वारा प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें कुल 170छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग लिया। जिसमें कुल दस टाप टेन छात्र छात्राओं ने क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।अर्नव पुत्र अनिल ने प्रथम स्थान, नैतिक गौतम पुत्र हरीराम ने द्वितीय स्थान,समर पुत्र अच्छेलाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया साथ ही साथ सात बच्चों ने क्रमशः चतुर्थ और दसवां स्थान प्राप्त किया।अर्नव ने प्रतिभा खोज परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय तथा परिवार का मान बढ़ाया।कुल दस बच्चों को गांव स्थित बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास उन्हें मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्वल भविष्य की कामना की गई। आजाद इंसानियत टीम एआईटी के संस्थापक अजय ईश्वरपुरिया
,टीम मैनेजमेंट के सदस्य उमाशंकर,रामधारी, मीडिया प्रभारी अनिल बखरा हैं।






















































Leave a comment