Latest News / ताज़ातरीन खबरें

राधा कृष्ण मन्दिर के प्रांगण में विश्व हिन्दू महासंघ के तत्वाधान में ब्रह्मलीन महंत श्री अबैद नाथ की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

बिलरियागंज आजमगढ़ । स्थानीय विकासखण्ड के सियरहा स्थित राधा कृष्ण मन्दिर के प्रांगण में विश्व हिन्दू महासंघ के तत्वाधान में ब्रह्मलीन महंत श्री अबैद नाथ की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शनिवार को बड़े ही धूम धाम से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष विश्व हिन्दू महासंघ आर्यमगढ़ त्रिपुरारी राय ने कहा की  ब्रह्मलीन महंत  श्रीअबैद नाथ के लिये सच्ची श्रद्धांजलि है की हम लोग ऊँच - नीच , छुवाछुत के भेद भाव को छोड़कर आपसी भाई चारे की भावना से आगे बढे   । जिससे हमारा समाज , हमारा देश नई  ऊँचाइयो को छुये । वही कार्यक्रम में खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी वर्गो के लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर  मण्डल प्रभारी दुर्गा  प्रसाद गुप्ता, आदित्य नारायण वर्मा,  ईश्वर चन्द्र बर्नवाल,  जितेंद्र राय,श्री निवास राय आदि लोग उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh