खड़ंजे को पिच बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
अम्बारी ( आजमगढ़ ) । फूलपुर तहसील के बहाउद्दीनपुर में जर्जर खड़ंजे को पिच करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया । ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से खड़ंजे को पिच करने की मांग किया है ।
पवई ब्लाक के बहुद्दीनपुर द्वितीय ग्राम पंचायत लखनऊ बलिया राजमार्ग पर स्थित है ।किमी 229 से उत्तर रेलवे लाइन 1 किमी तक यह जर्जर खड़ंजा जाता है । यह कई गांवों को जोड़ता है । इसे पिच बनाने के लिए प्रधान राजेश यादव ने एमएलसी राम सूरत राजभर से मांग किया । एमएलसी राम सूरत राजभर ने अपने पैड पर पीडब्ल्यूडी को लिखकर बनवाने के लिए 1 वर्ष पहले दिया है । ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए उच्चाधिकारियों से 1 किमी तक जर्जर खड़ंजे को पिच करने की मांग किया है । प्रधान राजेश यादव का कहना है कि जर्जर खड़ंजे को पिच कराने के लिए एमएलसी राम सूरत राजभर और उच्चाधिकारियों को दुबारा प्रार्थना पत्र दूंगा ।
विरोध प्रदर्शन करने वाले नील कमल यादव,ज्ञानेंद्र यादव,लालजीत यादव,बाबूराम यादव,राजमन,निर्मला ,रेखा, पवन यादव,झगड़ू, सीताराम आदि ने उच्चाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से जर्जर खड़ंजे को पिच बनाने की मांग किया है ।






















































Leave a comment