Latest News / ताज़ातरीन खबरें

देवारांचल उत्थान सेवा समिति के सौजन्य से छात्र प्रोत्साहन एवं शिक्षक सम्मान समारोह सम्पन्न

महाराजगंज (आज़मगढ़)।भारत रत्न शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर देवारांचल उत्थान सेवा समिति के सौजन्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरपुर के प्रांगण में भव्य छात्र प्रोत्साहन एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम के साक्षी बने।

कार्यक्रम का संचालन शिवचंद यादव एवं राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त शिक्षक उदयराज यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य  रामचंद्र यादव एवं स्थानीय विधायक  नफीस अहमद रहे। विशिष्ट अतिथियों में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पारसनाथ यादव, राष्ट्रीय पहलवान जीत बहादुर यादव, तहसीलदार यादव, जिला पंचायत सदस्य हरिकेश यादव, संजय यादव, प्रधानाचार्य बेचन किसान इंटर कॉलेज, सुरेश यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य सरकार से सम्मानित शिक्षिका डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि “बच्चे हमारे भविष्य हैं, हमें उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा।”
जिला पंचायत सदस्य हरिकेश यादव ने कहा कि “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पियेगा वही दहाड़ेगा।”
वहीं जिला पंचायत सदस्य विशाल सेठ ने शिक्षा को समाज के उत्थान की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए नौ बालिकाओं को साइकिल एवं चार दर्जन से अधिक बच्चों को बैग, कॉपी-किताब एवं स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों – डॉ. अर्चना सिंह, विजय यादव, उमेश यादव, हरेंद्र यादव, अभिषेक यादव, नीरज यादव, प्रमोद यादव, रामसूरत यादव, कन्हैया यादव आदि को सम्मानित किया गया।

साइकिल पाने वाले लाभार्थियों में इस्टल पुत्री अखिलेश, करिश्मा पुत्री दिनेश, सभा पुत्री स्माइल, वर्षा यादव पुत्र शैलेंद्र यादव, सुप्रिया पुत्री इंद्राज, करिश्मा जायसवाल पुत्री लक्ष्मी जायसवाल, शिवानी पुत्री विनोद, अर्चना पुत्री वीरेंद्र, लीलू पुत्री धर्मेंद्र सहित अन्य छात्राएं शामिल रहीं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने शिक्षा को समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी धुरी बताते हुए बच्चों से मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने का आह्वान किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh