Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़ ब्रेकिंग : गृह मंत्रालय की सूचना के बाद अलर्ट हुई जनपद की पुलिस

आजमगढ़ : साइबर क्राइम पुलिस ने थाना सरायमीर, आजमगढ़ में NCMEC साइबर टिपलाइन रिपोर्ट के आधार पर अश्लील सामग्री अपलोड करने के मामले में त्वरित विधिक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। यह मामला फेसबुक के माध्यम से अश्लील सामग्री भेजने/अपलोड करने से संबंधित है, जिसकी जानकारी गृह मंत्रालय, भारत सरकार के साइबर पुलिस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हुई थी।

पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र के अनुसार, उक्त टिपलाइन रिपोर्ट का विश्लेषण करने पर यह पाया गया कि मामला थाना सरायमीर, आजमगढ़ से संबंधित है। संदिग्ध मोहम्मद दानिश, पुत्र शहाबुद्दीन, निवासी-61, चुडीहार साउथ, सरायमीर, जिसके मोबाइल नंबर से फेसबुक अकाउंट रजिस्टर्ड है, इस मामले में संलिप्त पाया गया है।

पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि टिपलाइन रिपोर्ट में उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर साक्ष्यों को संकलित कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके अतिरिक्त, अति संवेदनशील डाटा की सॉफ्ट कॉपी प्राप्त करने के लिए साइबर क्राइम सेल, रानी की सराय में थाना प्रभारी के हस्ताक्षर सहित प्रमाणित प्राधिकार पत्र और पेन ड्राइव के साथ अधिकृत कर्मचारी को भेजने का आदेश दिया गया है।

साइबर क्राइम थाना, आजमगढ़ के प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया है कि संदिग्ध के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्यवाही की आख्या साइबर सेल के ईमेल पर शीघ्र भेजी जाए। साथ ही, कार्रवाई की हार्ड कॉपी भी प्रमाणित रूप में साइबर सेल कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और जल्द ही संदिग्ध के खिलाफ विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh