Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विश्वकर्मा अधिकार सम्मेलन में पूर्व मंत्री ने सपा की वकालत, योगी सरकार कोई नहीं एमपी...

महाराजगंज आजमगढ़।विश्वकर्मा  अधिकार सम्मेलन भैरव बाबा स्थित विश्वकर्मा मंदिर के रेन बसेरा में  विश्वकर्मा समाज का रविवार को दिन में 12:00 बजे विश्वकर्मा मंदिर कमेटी द्वारा विश्वकर्मा अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया ।
मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा को माला पहना कर स्वागत किया मुख्य अतिथि ने विश्वकर्मा समाज को संबोधित करते हुए कहां की बड़ी आबादी होने के बावजूद भी आज विधानसभा लोकसभा में विश्वकर्मा समाज का कोई एमएलए एमपी नहीं है जब-जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है विश्वकर्मा समाज का मंत्री बनाया जाता है विश्वकर्मा समाज के विकास का काम नौकरी रोजगार की व्यवस्था  होती है भाजपा सरकार द्वारा विश्वकर्मा समाज का उपेक्षित किया जा रहा है इंटर पास विश्वकर्मा समाज के नौजवानों को आईटीआई का प्रमाण पत्र प्रदान करने का शासनादेश जारी किया था लेकिन केंद्र की सरकार भाजपा ने शासनादेश को कैंसिल करके विश्वकर्मा समाज का भारी नुकसान किया प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल योजना मात्र एक छलावा है सरकार में 18 कामगार जातियां लोहार , बढई ,सोनार ,शिल्पकार,  नाई , कुम्हार,दर्जी, मोची आदि को केवल ट्रेनिंग और टूल्स किड्स देकर मजदूरी कराने की योजना बनाई है  समाज के बच्चों को डॉक्टर ,प्रोफेसर इंजीनियर  ,जज ,आई ए यस बनाना है  तो समाज को जागना होगा अपने अधिकार के लिए आगे बढ़कर एकजुट होना होगा भाजपा सरकार को कोसते हुए कहा कि पी डी ए समाज के युवको के लिए शिक्षा रोजगार और नौकरियों का रास्ता बंद कर दिया सरकार पी डी ए समाज को मजदूर बनाना चाहती है  समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री काल में मुफ्त शिक्षा, मुफ्त इलाज, मुफ्त दवा मुफ्त सिंचाई मुफ्त लैपटॉप मुफ्त एंबुलेंस सेवाएं दी गई थी  अंत में विश्वकर्मा समाज को अपील करते हुए सभी की एकजुट होकर संघर्ष करने के लिए आवाहन किया तथा पी डी ए विचारधारा को जन-जन तक ले  जाने के लिए संकल्प दिलाया
वक्ता की कड़ी में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने विश्वकर्मा समाज का आभार व्यक्त करते हुए विश्वकर्मा समाज के अधिकारों को दिलाने के लिए कंधा से कंधा मिलाकर चलने के लिए कटिबंध होने की बात कही तथा उन्होंने भाजपा सरकार की  नियत और नीति खोटी कहते हुए कहा कि पी डी ए  परिवार का  भाजपा सरकार शोषण कर रही है  सरकार बनने पर विश्वकर्मा समाज के अधिकार को दिया जाएगा                               मुख्य रूप से बजरंगी विश्वकर्मा जयप्रकाश विश्वकर्मा, प्रहलाद विश्वकर्मा ,मुसाफिर विश्वकर्मा ,संजय विश्वकर्मा ,अशोक विश्वकर्मा ,रामसेवक विश्वकर्मा ,अमरनाथ विश्वकर्मा, मनीष विश्वकर्मा, गुलाब विश्वकर्मा ,हरिकेश विश्वकर्मा ,आदि लोगो ने सम्बोधित किया तथा संचालन दिनेश विश्वकर्मा अनुराग यादव ने किया!


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh