Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़ में 29 अगस्त को वृहद रोजगार मेला, 20 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

आजमगढ़ 23 अगस्त– सहायक निदेशक सेवायोजन ने बताया है कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आजमगढ़, कौशल विकास मिशन आजमगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 29 अगस्त 2025 को राजकीय आई०टी०आई० हर्रा की चुंगी आजमगढ़ में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे हर्बल इलेक्ट्रानिक इण्डिया प्रा०लि०, युवाशक्ति फाउन्डेशन, वीनस इन्टरप्राइजेज, गुडविल इण्डिया मैनेजमेंट ग्रुप ऑफ कम्पनी प्रा०लि०, मिन्डा कोसी, एलुमिनियम प्रा०लि०, करूण मोबिलिटी, सिस्का इलेक्ट्रीकल, जे०बी० इन्ड्रस्टिज, ब्राइट फ्यूचर, जय भारत प्रा०लि०, शहरी गणेशा, डिक्शन एवं शिव एच०आर० सल्यूशन सहितं अन्य निजी क्षेत्र की लगभग 20 कम्पनिया प्रतिभाग कर रही है।
ऐसी स्थिति में सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़ में पंजीकृत जॉब सीकर (बेरोजगार अभ्यर्थी) रोजगार हेतु पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in (रोजगार मेंलो में रिक्तियां देखने के लिए यहां क्लिक करे) पर क्लिक कर उपरोक्त कम्पनियों के विज्ञापित रिक्तियों के विवरण देखकर अपने पंजीयन यूजर आई०डी० का प्रयोग कर आन-लाईन आवेदन करते हुये रोजगार मेले में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करे। इस हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh