Latest News / ताज़ातरीन खबरें

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बिलरियागंज शाखा से आधार कार्ड ऑपरेटर को यूपी एटीएस ने पकड़ा

बिलरियागंज आजमगढ़ । गुरुवार की दोपहर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बिलरियागंज शाखा में अचानक हलचल मच गई, जब उत्तर प्रदेश एटीएस (एंटी टेररिज़्म स्क्वॉड) की टीम बैंक में पहुँची।
शाखा प्रबंधक मोहम्मद अदनान के अनुसार, लगभग 12 बजे करीब पाँच से छह लोग बैंक में आए और खुद को यूपी एटीएस की टीम बताया। इसके बाद उन्होंने बैंक में कार्यरत आधार कार्ड ऑपरेटर  को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गए।
शाखा प्रबंधक ने बताया कि टीम किस कारण से ऑपरेटर को ले गई और मामला क्या है, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएँ चल रही हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh