Latest News / ताज़ातरीन खबरें

निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

आजमगढ़।भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा नगर के नरौली स्थित संयोग फिलिंग स्टेशन पर निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य की जाँच जनरल फिजिशियन डॉ. अज़ीम अहमद, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव मिश्रा, शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डी.डी. सिंह ने बड़ी ही तल्लीनता से किया। सभी मरीजों की शुगर की जाँच रितेश राय ने किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. डी.डी. सिंह ने कहा कि भारत पेट्रोलियम की यह पहल सराहनीय है। इससे उनके ग्राहकों, विशेषकर चालक भाइयों के स्वास्थ्य की जाँच आसानी से हो जाती है और वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहते हैं। स्वास्थ्य की देखभाल के संबंध में डॉ. सिंह ने कहा कि इस समय उमस का वातावरण है। अतः इस समय शरद-गरम का खतरा हमेशा बना रहता है। इससे बचने के लिए ठंढी और तली भुनी सामग्री का सेवन नहीं करना चाहिए। मच्छर से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए। सादा और ताजा घर का बना हुआ भोजन ग्रहण करना चाहिए। सभी मरीजों को निःशुल्क दवा का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर गिरिजेश सिंह, शुभम राय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh