Latest News / ताज़ातरीन खबरें
बाबा पलटूदास मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन, सामाजिक सद्भाव और धार्मिक एकता का संदेश
जलालपुर, अम्बेडकर नगर। बाबा पलटूदास मंदिर परिसर में महंत रामप्रसाद दास के नेतृत्व में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मुख्य उद्देश्य सामाजिक सद्भाव और धार्मिक एकता को बढ़ावा देना था। समस्त क्षेत्र व बाजारवासी बड़ी संख्या में लोगों कार्यक्रम का हिस्सा बने ।
श्री बालाजी शक्ति समिति के तत्वावधान में मंदिर के बाहर भव्य भंडारे और छप्पन भोग का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष शनि जायसवाल और उपाध्यक्ष के नेतृत्व में भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग लगाया गया तथा महाकाल की आरती की गई। युवाओं ने कार्यक्रम की कमान संभाली, सभी भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।






















































Leave a comment