Latest News / ताज़ातरीन खबरें

थाने में लगायें बार बालाओं ने ठुमके थानेदार निलंबित। मीडिया पर वायरल होने के बाद हंगामा मच गया

जौनपुर।थाने में लगायें बार बालाओं ने ठुमके निलंबित। मीडिया पर वायरल होने के बाद हंगामा मच गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. कौस्तुभ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी अरविंद्र कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया है। उनकी जगह कोतवाली प्रभारी शेष कुमार शुक्ला को नया थानेदार नियुक्त किया गया है। मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ग्रामीण आतिश कुमार सिंह को सौंपी गई है।

शनिवार को जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर पुलिस लाइन और सभी थानों में विशेष आयोजन किए गए। बदलापुर कोतवाली में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। रात 12 बजे तक भक्ति गीतों पर नृत्य हुआ, लेकिन इसके बाद फिल्मी गानों पर अश्लील डांस शुरू हो गया। इस घटना का वीडियो कुछ लोगों ने बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके वायरल होने से लोग हैरान रह गए।
वीडियो अधिकारियों तक पहुंचने पर हड़कंप मच गया। एसपी ने तुरंत जांच के आदेश दिए। प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने पर थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया। एएसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि थाना परिसर में अश्लील डांस कराने से पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचा है। इस तरह का कृत्य स्वीकार्य नहीं है और इसे लेकर पहले से ही दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। मामले की गहन जांच जारी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh