कृष्ण जन्माष्टमी में भजन कीर्तन के समय में आया अटैक मौत
हड़वा दीदारगंज। मौत का किसी को अता पता नहीं कब आ जाए और कहां पर आ जाए, कब प्राण पखेरू उड़ जाएं इसका अनुमान लगाना भी गलत होगा।
क्योंकि हंसती खेलती दुनिया में कब मातम छा जाए कोई भरोसा नहीं है, ऐसा ही मामला दीदारगंज थाना क्षेत्र के हड़वा का सामने आया है जहां पर कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा करने के दौरान दो बच्चों के पिता को हार्ट अटैक आया जिससे मौके पर ही मौत हो गई।
बतादें कि, चंद्रशेखर प्रजापति उम्र लगभग ४२वर्ष पुत्र राम प्रताप निवासी हड़वा पल्थी थाना दीदारगंज जो अपने पंडाल में भजन कीर्तन कार्यक्रम में शामिल हुए थे अचानक सीने में दर्द हुआ और ज़मीन पर गिर गए और स्थानीय लोगों और परिजन ने तुरन्त स्थानीय निजी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के दो बेटे है, बड़े बेटे का नाम सचिन उम्र लगभग १८ वर्ष और छोटे बेटे का नाम प्रिंस उम्र लगभग 15वर्ष और पत्नी रूपा प्रजापति और परिजन का रो रो कर बुरा हाल रहा।






















































Leave a comment