Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जलालपुर में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पूरा जलालपुर नगर भक्ति और उल्लास से झूम उठा। नगर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित भव्य कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने भगवान कन्हैया के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा प्रकट की।  
कोतवाली परिसर में कोतवाल संतोष कुमार सिंह के अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में भक्ति के रस में सराबोर हजारों श्रद्धालु एकत्र हुए। नगर क्षेत्र में श्रदालुओं ने अपने नन्हें-मुन्नों को राधा-कृष्ण के सजीव रूप में सजाया, जिसने वातावरण को और अधिक पावन बना दिया।  
संगत मंदिर के बाहर श्री बालाजी शक्ति समिति द्वारा प्रस्तुत की गई मनमोहक झांकी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। बाबा पलटूदास मंदिर में भजन-कीर्तन की गूंज के बीच बाबा रामप्रसाद दास ने पारंपरिक विधि से भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव का आयोजन किया।  
कृष्ण जन्माष्टमी डाकखाना कमेटी के अध्यक्ष शिवम गुप्ता और उनकी टीम ने श्रीरामसेतु निर्माण की प्रस्तुति से सभी को अचंभित कर दिया। श्री शीतला माता मठिया मंदिर, चक्र सुदर्शन मंदिर और दुर्गा माता मठिया मंदिर की दिव्य सज्जा ने भक्तों के मन में भगवान के प्रति प्रेम की अग्नि प्रज्वलित कर दी। इस प्रकार पूरा जलालपुर नगर भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं में रमकर इस पावन पर्व को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाता नजर आया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh