Latest News / ताज़ातरीन खबरें
दबंगों ने भाजपा नेता का घर ट्रैक्टर से गिराया, मारपीट भी की
बिलरियागंज आजमगढ़। थाना क्षेत्र के भावारायपुर गांव में दबंगई का बड़ा मामला सामने आया है। जन्माष्टमी के दिन भाजपा नेता ओंकार गौड़ के घर पर दबंगों ने ट्रैक्टर चढ़ाकर मकान को गिरा दिया। इस दौरान भाजपा नेता के साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे दबंग जियाउद्दीन अपने 10-15 साथियों के साथ पहुंचा और घर पर हमला बोल दिया। विरोध करने पर भाजपा नेता की पिटाई कर दी। आरोप है कि आरोपी पक्ष जमीन पर कब्जा करना चाहता था।घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता मौके पर जुट गए और विरोध-प्रदर्शन किया। पीड़ित का मेडिकल कराया गया। वहीं पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






















































Leave a comment