जलालपुर में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति की गूंज, तिरंगे के सम्मान में सजा नगर
जलालपुर अम्बेडकर नगर । 15 अगस्त के पावन अवसर पर जलालपुर नगर ने देशभक्ति के रंग में खुद को सराबोर कर दिया। शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को चार चाँद लगा दिए।
शिवाजी प्रतिमा स्थल पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल ने गर्व के साथ तिरंगा ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान की गूंज ने वातावरण को भावविभोर कर दिया। इसके उपरांत व्यापारियों के बीच मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को याद किया गया। जिला उपाध्यक्ष देवेश मिश्र ने कहा, "यह दिन हम सभी भारतवासियों के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न सोनी ने बताया कि नगरवासियों ने जिस उत्साह और एकजुटता के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया है, वह हमारे राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। जिला महामंत्री आदित्य गोयल,जिला कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रहरि, जिला मंत्री शंभु गुप्ता, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष हरिओम सोनी,व्यापारी अमित गुप्ता सप्रिय गोयल,मनीष सोनी,पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनू गौड़, विकाश निषाद, प्रहलाद शर्मा , रामवृक्ष भार्गव, निपेन्द्र कुशवाहा शिशु , गौरव उपाध्याय, सतनाम सिंह,दीपचंद जायसवाल , महेश जायसवाल,देवेंद्र मिश्र सहित सैकड़ों देशभक्तों ने तिरंगे के सम्मान में सिर झुकाया। आकाश अग्रहरि, रजनीश कन्नौजिया और सौरभ चौरसिया जैसे युवाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। इस तरह जलालपुर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की मिसाल पेश की।






















































Leave a comment