Latest News / ताज़ातरीन खबरें
शहीद रामाश्रय यादव पार्क पल्थी में फहराया गया तिरंगा
दीदारगंज आजमगढ़ । दीदारगंज थाना क्षेत्र के पल्थी स्थित अमर शहीद रामाश्रय यादव पार्क में क्षेत्रीय जनों की उपस्थिति में ७९वां वीरता और पराक्रम का प्रतीक स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया इस अवसर पर दीदारगंज थानाध्यक्ष निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के कराम्बुज द्वारा करतल ध्वनि के बीच राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया।तथा शहीदों को याद किया गया साथ ही साथ अमर शहीद रामाश्रय यादव के चित्र पर थानाध्यक्ष तथा उपस्थित लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा रामाश्रय यादव के व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर शहीद रामाश्रय यादव के पिता रामकेवल यादव, अभिमन्यु यादव, ग्राम प्रधान विनोद सोनकर, सुरेन्द्र यादव, मनोज , हरेंद्र , अरविंद आदि उपस्थित रहे।






















































Leave a comment