Latest News / ताज़ातरीन खबरें

तेल से भरा टैंकर पलटा, बाल बाल बचे ड्राइवर और खलासी

अंबारी आजमगढ़: फूलपुर तहसील क्षेत्र के सरैया गांव में बुधवार को तेल से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर पलटने से काफी मात्रा में तेल का रिसाव हो गया। टैंकर ड्राइबर और खलासी दोनों बाल बाल बच गए। 

टैंकर लखनऊ से लोड़ होकर गाजीपुर जा रही थी। ड्राइबर फूलपुर कोतवाली के सरैया गांव का रहने वाला था। वह गाजीपुर जाने के बजाय अपने टैंकर लेकर अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह अंबारी-माहुल रोड से सरैया गांव की तरफ मुड़ा, सड़क के किनारे बने गढ्ढे में टैंकर का पहिया चला गया। जिससे टैंकर पलट गया। पेट्रोल का रिसाव जारी है, ड्राइव सुरक्षित है। कंडेक्टर को हल्की चोट आई है। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आस पास के काफी लोग इकट्ठा हो गए।  मौके पर दो हाइड्रा एक जे सी बी, फायर ब्रिगेड पहुँची थी।  टैंकर को सीधा करने में रिस्क बना हुआ था। ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना रहा। मौके  पर अंबारी पुलिस चौकी के सिपाही मौजूद रहे।

 

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh