Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बारिश में बस्ती में स्थिति नारकीय ,नाली के पानी के निकासी की समस्या, दो साल से जलजीवन मिशन के पाइप में नहीं आया पानी

आजमगढ़ में पिछले कुछ दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश से कई ग्रामीण इलाकों में स्थिति बदतर होती जा रही है। इसी क्रम में आजमगढ़ के बिलरियागंज ब्लॉक के भलुवाई गांव में सोनकर बस्ती में स्थिति नरकीय हो गई है। बस्ती के घरों का नाली का पानी पहले जिस गड्ढे में जाता था उसको पाट दिया गया है। अब पानी बस्ती में ही रुक रहा है। इसके अलावा बारिश का पानी भी जमा हो रहा है।ऐसे में यहां पर रह रहे लोगों का जीना दूभर हो गया है। घर के पास खुला गड्ढा बनाकर किसी तरह पानी भर रहे हैं। लेकिन यह बहुत ही खतरनाक हो गया है। कोई भी बच्चा गिरकर हादसे का शिकार हो सकता है। इसके अलावा गांव से बस्ती से 3 किलोमीटर दूर जल जीवन मिशन की टंकी लगाकर पाइप भी लगाई गई थी। 2 साल पहले की पाइप लगी लेकिन आज तक पानी नहीं आया। इस पाइप के बगल में ही गंदा पानी जमा हो रहा है। किसी तरह मिट्टी डालकर रास्ता बनाकर आ जा रहे हैं। ब्लॉक के अधिकारियों से कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रधान भी कोई रुचि नहीं दिख रहा है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh