Latest News / ताज़ातरीन खबरें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आजमगढ़ ने धूम धाम से मनाया रक्षाबंधन का उत्सव

आजमगढ़ : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आजमगढ़ नगर की ओर से नगर के हरिऔध कला केंद्र में रक्षाबंधन का उत्सव मनाया गया। मुख्य वक्ता गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश जी ने कहा कि प्राचीन युग में जब देवताओं पर संकट आया तब से लेकर वर्तमान में भी रक्षा सूत्र के द्वारा नैतिकता एवं संस्कार का बंधन समाज को जोड़ता है। इस उत्सव में समाज में समरसता और निर्बल लोगों की रक्षा का भाव सदैव जागृत रखने की आवश्यकता है। इस अवसर पर डॉ अवधेश दीनानाथ, रमाकांत ,कामेश्वर सिंह, अजय ,अरुण पाल ,डॉ पारिजात ,अखिलेश मिश्रा, तेज प्रताप ,ऋतिक जायसवाल ,गौरव रघुवंशी ,अजय अग्रवाल व अन्य लोग शामिल रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh