Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मूलभूत सुविधाओं से वंचित देवारा जदीद गांव के ग्रामीण , ग्रामीणों का भड़का आक्रोश, हमारी मांगे पूरी करो के लगाए गए नारे

आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत महराजगंज विकासखंड क्षेत्र के देवारा जदीद गांव के ग्रामीणों का रविवार को आक्रोश भड़क गया । ग्रामीणों ने गांव में मूलभूत सुविधाओं से वंचित होने का आरोप लगाया और विरोध प्रदर्शन किया । ग्रामीणों ने कहा कि गांव में रास्ते, जल निकासी, आवास योजना से वंचित सहित अन्य समस्याएं पड़ी हुई है । जिससे लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है । इस संबंध में जिम्मेदार लोगों से कई बार शिकायत की गई परंतु समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है । आज तक केवल आश्वासन ही मिलता रहा है जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है । ग्रामीणों ने शासन प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों से मांग किया कि जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए । वही ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान हमारी मांगे पूरी करो के जमकर के नारे लगाए । सवाल यह उठता है कि शासन की मंशा है कि देश को विकसित बनाने की पथ पर चला जाए । परंतु कुछ भ्रष्ट और जिम्मेदार लोगों की उदासीनता के चलते इस प्रयास पर विराम लगता नजर आ रहा है । जनहित में शासन द्वारा तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं परंतु योजनाओं का लाभ पात्रों तक आखिर क्यों नहीं पहुंच पा रहा है । देवारा जदीद गांव के ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव आता है तो तमाम बड़े बड़े वादे किए जाते हैं परंतु यह वादे केवल आश्वासन ही बन कर रह जाते हैं हमारी समस्याओं को दूर करने के लिए कोई जिम्मेदार सुध लेने तक नहीं आता है । वर्तमान में यहां के ग्रामीण तमाम मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं और उनको काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है परंतु शासन प्रशासन के अधिकारियों सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की नजर आखिर हमारी समस्याओं पर क्यों नहीं पड़ रही है कब हम लोगों का विकास होगा हमारे भी सपने हैं हमारे यहां अच्छी सड़के हो अच्छी शिक्षा हो अच्छी व्यवस्था हो लेकिन यह सपने कभी अपने होते दिखाई नहीं दे रहे हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh