आखिरी सावन के सोमवार को नरोत्तम ब्रहम बाबा मंदिर पर श्रद्धालुओं का लगा तांता
बिलरियागंज/आजमगढ़ । स्थानीय नगरपालिका बिलरियागंज के आखिरी सावन के सोमवार को नरोत्तम ब्रहम बाबा मंदिर पर श्रद्धालुओं का लगा तांता लोग भीगते हुए हुए बाबा ब्रहम बाबा का दर्शन पुजन अर्चन किया वहीं भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक करते हुए जैयकारे लगाते रहे पुलिस जगह जगह मेले में मौजूद रही होमगार्ड यातायात संभालते रहे और जगह जगह भीषण जाम लगता रहा वहीं बिलरियागंज के झारखंडेय महादेव मंदिर गद्दोपुर, बडिहारी, जलालपुर, के सरहद के मंदिर पर स्थित शिव मंदिर में दर्शनार्थियों ने दर्शन पुजन अर्चन किया काफी भीड़ लगी रही वहीं लोग जैयकारा लगाते हुए प्रसाद ग्रहण किया वहीं नया चौक बिलरियागंज के शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने दर्शन पुजन अर्चन किया वहीं सहाबुद्दीनपुर स्थिति शिव मंदिर,जैगहा शिव मंदिर,पटवध कौतुक शिव मंदिर,पटवध सरैया शिव मंदिर, मानपुर शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने दर्शन पुजन अर्चन किया।






















































Leave a comment