Latest News / ताज़ातरीन खबरें

उम्र अंसारी लखनऊ से गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क संपत्ति बचाने की कोशिश में जालसाजी का आरोप

गाजीपुर। माफिया मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को रविवार देर रात लखनऊ के दारूलशफा स्थित विधायक निवास से गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर अपनी मां आफ्शा अंसारी के फर्जी हस्ताक्षर कर शपथ पत्र अदालत में दाखिल करने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत मुख्तार अंसारी के परिवार की संपत्ति कुर्क की गई थी। इस संपत्ति को मुक्त कराने के लिए उमर ने जालसाजी की। उनके खिलाफ मोहम्मदाबाद थाने में मुकदमा दर्ज था और 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। उमर को लखनऊ से गिरफ्तार कर गाजीपुर लाया जा रहा है, जहां सोमवार को पूछताछ के बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। उधर, मुख्तार अंसारी के परिवार की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। उनकी पत्नी आफ्शा अंसारी अब भी फरार हैं, जबकि बड़े बेटे अब्बास अंसारी को हाल ही में जमानत मिली थी। हालांकि, मऊ से जुड़े एक मामले में अब्बास को दो साल की सजा सुनाई गई, जिसके चलते उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh