Latest News / ताज़ातरीन खबरें

देशी शराब की दुकान में लूटपाट करने वाले बदमाशों से मुठभेड़, 1 बदमाश को लगी गोली, नाबालिग समेत 2 चढ़े हत्थे, 4 अन्य फरार, तमंचा, बाइक बरामद, सीसीटीवी में कैद हुई थी लूट

आजमगढ़ : रौनापार थाना पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के दौरान 31 जुलाई की आधी रात को देशी शराब की दुकान में चोरी के प्रयास के मुख्य अभियुक्त शिवम यादव को कर लिया। पुलिस की गोली पैर में लगने से शिवम यादव घायल हुआ। इस कार्रवाई में एक अन्य बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया। जबकि 4 अन्य बदमाश फरार होने में सफल रहे।

31 जुलाई को रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम महुला में राजकुमार गोंड़ की सरकारी देशी शराब की दुकान पर छह बदमाशों ने धावा बोला था। सीसीटीवी फुटेज में असलहा लिए बदमाशों की गतिविधियां दर्ज हुईं थीं, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लाटघाट-महुला हाईवे पर पांडे का पुरा पुल के पास घेराबंदी की। इस दौरान अभियुक्त शिवम यादव ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में नियंत्रित फायरिंग की। इससे शिवम यादव के दाहिने पैर में गोली लगी। चार अन्य अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पुलिस ने शिवम यादव के कब्जे से एक देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और एक बिना नंबर प्लेट की टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल बरामद की। शिवम यादव, महुला डाड़ी का निवासी, का आपराधिक इतिहास लंबा है, जिसमें हत्या का प्रयास, अपहरण, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसे 10 मामले दर्ज हैं। इस घटना के आधार पर रौनापार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। घायल अभियुक्त को इलाज के लिए सीएचसी अजमतगढ़ भेजा गया है। पुलिस अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में छापेमारी कर रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh