एक वर्ष से गिरकर पड़े एल टी तार की चपेट में आने से भैंस मरी
दीदारगंज - आजमगढ।दीदारगंज थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव निवासी योगेंद्र यादव पुत्र स्वर्गीय तीजू यादव की भैंस गुरुवार शाम लगभग पांच घर से खूंटा और नाद छुड़ाकर पश्चिम तरफ खेत की तरफ चली गई जहां पर पहले से गिरे एल टी तार की चपेट में आ गई जिससे मौके पर ही भैंस की दर्दनाक मौत हो गई। लोगों ने बताया कि एल टी तार करीब एक वर्ष से खंभे में बांधकर छोड़ा गया था, जिसमें विद्युत प्रवाहित हो रही थी। कई बार विद्युत विभाग को सूचना दिया गया किंतु तार को नहीं हटाया गया, जिसकी लापरवाही के चलते भैंस उसकी चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। भैंस के मरने के 2 घंटे बाद तक भी विद्युत विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा जबकि 112 नंबर डायल, पशु चिकित्सालय बूढ़ापुर कुतुबअली पशु डॉ आलोक सिंह पालीवाल, पशु मित्र मिथिलेश यादव मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल किए। जिस स्थान पर घटना हुई है वहां शाहगंज जौनपुर से विद्युत आपूर्ति की जाती है और बगल में कुछ दूरी पर विद्युत उपकेंद्र बरईपुर स्थित है। लोगों की भीड़ इस मामले में उचित कार्रवाई के लिए साढ़े आठ बजे रात तक विद्युत उपकेंद्र पर जमी रही। शाहगंज जौनपुर विद्युत स्टेशन पर तैनात जेई मोहम्मद आसिफ ने बताया कि विद्युत कर्मचारी को मौके पर भेजा जा रहा है पीड़ित का आधार कार्ड आदि कागजात मंगाकर उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।






















































Leave a comment