Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सफाई के अभाव में बज बजा रही हैं ओरिल गांव की जल निकासी नालियां

दीदारगंज आजमगढ़ |विकास खंड अहरौला व विधानसभा क्षेत्र फूलपुर पवई का ओरिल गांव जो कि १४हजार आबादी व आठ हजार मतदाता वाला गांव है। गांव में एक भी सफाई कर्मी न होने के कारण वर्षा और घरों का पानी जल निकासी के लिए बनाई गई नालियों से ओवरफ्लो होकर गांव में बनाए गए कड़न्जा मार्ग पर बह रहा है और खड़ंजा पर कीचड़ युक्त पानी के जमा हो जानें से ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ युक्त पानी के जलजमाव से भयंकर बदबू आ रही है और मच्छर जनित रोग और अन्य संक्रामक बिमारियों का खतरा बना हुआ है। बड़ी आबादी वाले गांव में कम से कम चार पांच सफाई कर्मी होने चाहिए लेकिन गांव में वर्तमान समय में एक भी सफाई कर्मी की तैनाती नही है जिससे सफाई में बाधा उत्पन्न हो रही है जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। ओरिल  गांव निवासी व निवर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष मैगना सूरज अग्रहरि ने एडीओ पंचायत अरविंद शर्मा से कहा कि मार्ग पर बड़ी बड़ी घास उग आई हैं उस पर दवा छिड़काव की जरूरत है सफाई कर्मी के लिए भी बात की तो उन्होंने ने बताया कि हम गांव में सफाई कर्मी के लिए लिखते है लेकिन  उपर से इधर उधर कर देते हैं।हम डीपीआरओ से बात करते हैं। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द गांव में सफाई कर्मी की नियुक्ति कर नाली तथा मार्ग सफाई कराई जाए अन्यथा हम समस्त ग्रामवासी आन्दोलन करेंगे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh